'अम्‍मा' के जेल जाने के बाद सीएम पद के शपथ ग्रहण के दौरान फफक कर रो पड़े पन्नीरसेल्वम

चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के नेता ओ पन्नीरसेल्वम और उनकी पार्टी के सहयोगियों ने सोमवार को यहां जब मुख्यमंत्री और मत्री के रूप में शपथ ली तो इस दौरान माहौल खुशनुमा नहीं था। पन्नीरसेल्वम ने तत्कालीन मुख्यमंत्री जे जयललिता के, आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल जाने पर सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जयललिता के भरोसेमंद सहयोगी माने जाने वाले पन्नीरसेल्वम का गला शपथ लेने के दौरान रुध गया और आंखें नम हो गईं।

Jayalalithaa loyalist Panneerselvam, ministers weep at swearing-in

कुछ विधायक इस दौरान फफक पड़े। इसमें आर.वैथिलिंगम, बी.वालरमथी और पी.थंगामणि शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह का माहौल गमगीन था। कार्यक्रम के दौरान जश्न का शोर नहीं था। गौरतलब है कि बेंगलुरू की एक विशेष अदालत ने शनिवार को जयललिता को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें चार साल कारावास की सजा सुनाई थी और 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। यह मामला उनके मुख्यमंत्रित्व काल (1991-96) का है।

जयललिता के समर्थन में मंगलवार को उपवास

तमिल फिल्म प्रदर्शक एसोसिएशन के सदस्य भ्रष्टाचार के मामले में शनिवार को जेल भेजी गईं एआईएडीएमके प्रमुख जे जयललिता के समर्थन में मंगलवार को उपवास पर रहेंगे। राज्य के सिनेमाघरों में मंगलवार के सभी शो रद्द कर दिए गए हैं। एसोसिएशन के एक सदस्य ने बताया कि हमने अम्मा (जयललिता) को अपना समर्थन देने के लिए उपवास की योजना बनाई है। हम अदालत के फैसले पर टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन चूंकि उन्होंने फिल्मोद्योग के लिए बहुत काम किया है, इसलिए हम उनके लिए कम से कम यह तो कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+