जयललिता को जेल में नहीं आ रही नींद
बेंगलूरू। अन्नाद्रमुक सुप्रीमो और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की नींद जेल मेें आने के बाद उड़ गई है। उनको कोई वीआईपी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। प्रपन्ना अग्रहरा सेंट्रल जेल में जयाललिता के साथ सामान्य व्यवहार किया जा रहा है। जयललिता को काफी परेशानी हो रही है।

डीआईजी (जेल) जयसिम्हा ने कहा कि मैडम के साथ यहां वीआईपी व्यवहार नहीं हो रहा है। उनके साथ जेल में दूसरे कैदियों की की तरह बरताव किया जा रहा है। उन्होंने कोई अतिरिक्त सुविधा की मांग नहीं की है।
गौरतलब है कि इससे पहले यह खबर आई थी कि जयाललिता ने मना कर दिया था कि वह कैदियों की साड़ी नहीं पहनेंगी। उन्होंने लोहे की चारपाई की मांग की है। यानी पलंग।
हालांकि जयललिता ने टीवी सेट की मांग नहीं की थी लेकिन उन्हें सभी कैदियों के लिए साझा टीवी दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications