'अम्मा' को रजनीकांत ने बताया बहादुर बेटी तो अमिताभ ने कहा साहसी महिला
जयललिता के निधन के बाद से पूरा देश सदमे में हैं, लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि उनकी प्रिय अम्मा उन्हें छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए वहां चली गईं जहां से कोई वापस नहीं आता।
चेन्नई। सोमवार देर रात तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 68 साल की इस कद्दावर नेता को रविवार शाम को दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद से वो सपोर्ट सिस्टम पर थीं।

जयललिता के निधन के बाद से पूरा देश सदमे में हैं, लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि उनकी प्रिय अम्मा उन्हें छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए वहां चली गईं जहां से कोई वापस नहीं आता।
तमिल फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले अभिनेता रजनीकांत ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) चीफ जे. जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि देश ने भी एक बहादुर बेटी को खोया है।
जबकि हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर लिखा है कि 'मैं जयललिता के निधन पर बेहद दुखी हूं। वह एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ साथ लोकप्रिय नेता थीं। वह एक साहसी महिला भी थीं। भागवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

Click it and Unblock the Notifications