जयललिता की मौत की जांच कर रहे आयोग ने एम्स के डॉक्टरों को किया समन
नई दिल्ली: तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जिन परिस्थितियों में मौत हुई, उसकी जांच कर रही जस्टिस अरुमुगास्वामी कमीशन ने एम्स के डॉक्टरों को समन किया है। साल 2017 में पलानीसामी सरकार ने रिटायर्ड जज ए अरुमुगास्वामी की अगुवाई में इस मामले की न्यायिक जांच के लिए आयोग का गठन किया था।
ये भी पढ़ें: Kerala Floods: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कैप्टन ने छत पर उतरा हेलीकॉप्टर, 'देवदूत' बन बचाई 26 की जान

जस्टिस अरुमुगास्वामी कमीशन ने जीसी खिलनानी (पल्मोनोलॉजी), अंजन त्रिखा (एनेस्थिसियोलॉजी) और नीतीश नायक (कार्डियोलोजी) को समन किया है। 22 सितंबर और 5 दिसंबर, 2016 के बीच अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने समय-समय पर जयललिता के स्वास्थ्य की जांच की थी। कमीशन ने इन सभी डॉक्टरों को 23 और 24 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है।
इसके पहले करीब 75 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जयललिता की मौत जिन परिस्थितियों में हुई, उसको लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए थे और इसके बाद ही तमिलनाडु की पलानीसामी सरकार ने रिटायर्ड जज ए अरुमुगास्वामी की अगुवाई में इस मामले की न्यायिक जांच के लिए आयोग का गठन किया था।
ये भी पढे़ं: हाईकोर्ट ने लखनऊ में बन रहे अखिलेश यादव के होटल निर्माण पर लगाई रोक












Click it and Unblock the Notifications