जया किशोरी एक कथा का कितना चार्ज करती हैं? जानें उनकी पांच सीक्रेट बातें जिसे जान आप रह जाएंगे हैरान
Jaya Kishori: जया किशोरी की गिनती देश की जानी-मानी कथावाचक के रूप में होती है। जया किशोरी न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। जया किशोरी की कहानियों को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जाता है।

कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी (Jaya Kishori) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मीडिया में उनकी शादी से लेकर लाइफस्टाइल तक की चर्चा हमेशा होती रहती है। जया किशोरी को केवल देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चाहने वाले लोग हैं। लोग उनके खान-पान, फैशन स्टाइल, स्पीच, पढ़ाई और आमदनी तक के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी जिंदगी की पांच सीक्रेट बातें। इसके अलावा वह एक कथा करने के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं?
भागवत गीता के पाठ पर इतनी फीस
जया किशोरी (Jaya Kishori) की फीस जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक उनकी फीस की बात करें तो वह नाना बाई का मायरा और श्रीमदभागवत गीता पाठ का प्रवचन करने पर करीब 9.50 लाख रुपये की फीस लेती हैं। इस तरह वह साल में करीब 2 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेती हैं।
जया किशोरी की नेटवर्थ
Jaya Kishori Net worth: मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बात करें तो जया किशोरी की नेटवर्थ करीब पांच करोड़ रुपये हैं। जिसमें अधिकांश हिस्सा वह समाज कल्याण में खर्च कर देती हैं।
समाज सेवा में करती हैं पैसे को खर्च
इस आमदनी का अधिकांश हिस्सा वह जयपुर के नारायण सेवा संस्थान को दान कर देती हैं। वहां पर दिव्यांगों के लिए आर्टिफिशियल हाथ-पैरों का निर्माण किया जाता है। वह गरीब बच्चों की शिक्षा पर भी पैसे खर्च करती हैं।
जया किशोरी को लोग आधुनिक युग की मीरा भी कहते हैं
जया किशोरी (Jaya Kishori) जिस तरह से कृष्ण भक्ति में लीन रहती हैं वैसे में देश में कई लोग उन्हे 'किशोरी जी' और 'आधुनिक युग की मीरा' भी कहते हैं। जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 को कोलकाता में हुआ था। इनका असली नाम जया शर्मा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कोलकाता के श्री शिक्षायतन कॉलेज और महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी से की। उसने स्नातक में बीकॉम पूरा किया। गौर ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाली उनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है। उनकी मां का नाम सोनिया शर्मा है। उसे गाना गाना और संगीत सुनना पसंद है।
भागवत कथा और नानी बाई का मायरा सुनने के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग
किशोरी को उनकी 7 दिवसीय आध्यात्मिक 'कथा श्रीमद्भगवत' और 3 दिवसीय आध्यात्मिक 'कथा नानी बाई रो मायरा' के लिए भी जाना जाता है। जब जया किशोरी 'नानी बाई का मायरा' और 'श्री मद भागवत' कथा सुनाती हैं तो हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने पहुंचते हैं।
शादी के बारे में क्या है जया किशोरी की राय
Jaya Kishori Marriage: जया किशोरी ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह शादी जरूर करेंगी लेकिन लड़का कोलकाता का होना चाहिए। वहीं अगर वह किसी अन्य जगह शादी के बाद जाती हैं तो उसके लिए उनकी यही शर्त है कि वह अपने माता-पिता को भी वहीं ले जाएं।
जया किशोरी की शिक्षा
जया किशोरी ने बीकॉम तक की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी बीकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ अध्यात्म को भी अपना समय दिया। उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई के समय श्रीमद भागवत कथा को तैयार किया था। वह अपनी पढ़ाई के साथ साथ भजन ,गीता के पाठ भी करती थी।
जया किशोरी का परिवार
जया किशोरी की माता का नाम गीता देवी हरितपल है और इनके पिताजी का नाम राधे श्याम हरितपाल है। आपको बता दें की जया किशोरी की एक छोटी बहिन भी हैं जिनका नाम चेतना शर्मा है। इनका अपना कोई भाई नहीं है। जया किशोरी का परिवार वर्तमान समय में कोलकाता में रहता है। अभी तक जया जी सिंगल हैं उन्होंने अभी शादी नहीं की है।
जया किशोरी के नाम पर 20 लोकप्रिय एल्बम
जया किशोरी (Jaya Kishori) के किस्से सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किए जाते हैं। उनके नाम पर लगभग 20 लोकप्रिय एल्बम हैं। जया किशोरी को भारतीय छत्र संसद द्वारा आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार सहित उनके महान कार्य के लिए कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। लोग अक्सर इंटरनेट पर सर्च करते हैं कि जया किशोरी कथा और भजन सुनाने के लिए कितनी फीस लेती हैं। इस लेख में, हम उसकी फीस की एक झलक देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications