नुकसान किसानों का मुआवज़ा जया बच्चन को !

खास बात ये कि जिन लोगों को मुआवजा मिलेगा उनमें कई IAS, IPS और नेताओं के साथ साथ अभिनेत्री जया बच्चन का भी नाम शामिल है। हालांकि इस बात पर काफी हल्ला मचना भी शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें - विश्वास पर अविश्वास
खबर के मुताबिक इन लोगों के नाम पर चेक तैयार हो गए हैं जिनको 16 मई के बाद बांटा जाएगा। जिन लोगों को मुआवजा मिलेगा उनमें कई पूर्व और वर्तमान आईएएस अफसरों के नाम हैं।
दूसरों का होगा नुकसान ?
दरअसल, मुआवजा उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके नाम पर जमीनें हैं। पैसे को सीधे उन्हीं के बैंक अकाऊंट में डाला जाएगा। इसका मतलब ये कि जो किसान इन लोगों की जमीनों पर खेती कर रहे हैं उन लोगों को मुआवजा नहीं मिल पाएगा।
कलेक्टर निशांत वरवड़े के मुताबिक कम से कम 3600 और अधिकतम 14,000 रुपये का मुआवजा प्रभावित किसानों को दिया जाएगा। सूची में जया के नाम से चारों ओर हलचल का माहौल है। हालांकि खुद जया ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications