जया बच्चन को फिर से राज्यसभा भेजेगी सपा, नरेश अग्रवाल का पत्ता कटा

Recommended Video

      Jaya Bachchan फिर से जाएंगी Rajya Sabha, Samajwadi Party ने बनाया Candidate | वनइंडिया हिन्दी

      नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी एक बार फिर से अभिनेत्री जया बच्चन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाएगी। सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द उनके नाम पर पार्टी फाइनल मुहर लगा सकती है। जया बच्चन इस समय सपा से राज्यसभा सांसद हैं। इस साल अप्रैल में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, माना जा रहा था कि सपा जया बच्चन का नाम काट नरेश अग्रवाल को राज्यसभा में फिर से भेजेगी लेकिन अब जया का नाम ही फाइनल माना जा रहा है। अमर सिंह ने इसको लेकर कहा है कि जया सपा के लिए वफादार रही हैं और वो नरेश अग्रवाल से कहीं बेहतर कैंडिडेट हैं।

      संसद में लगातार लेती रही बहसों में हिस्सा

      संसद में लगातार लेती रही बहसों में हिस्सा

      जया बच्चन समाजवादी पार्टी के टिकट पर अप्रैल 2012 में राज्यसभा सांसद बनीं थीं। एक तरफ जहां सचिन तेंदुलकर और रेखा जैसे सांसद संसद में नजर नहीं आए और इसके लिए आलोचनाओं का शिकार हुए वहीं जया बच्चन ने संसद में तमाम बहसों के दौरान अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। खासकर महिलाओं से जुडे़ मुद्दों को वो उठाती रहीं। जया बच्चन की उपस्थिति भी संसद में 77 फीसदी रही है।

      तृणमूल से राज्यसभा जाने की भी चर्चा

      तृणमूल से राज्यसभा जाने की भी चर्चा

      जया बच्चन के तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा जाने की भी चर्चा हाल में रही है। इस तरह की खबरें आई कि सपा से टिकट ना मिलने के बाद जया बच्चन तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा जा सकती हैं। जया बच्चन की पश्चिम बंगाल में काफी लोकप्रियता है और वो खुद को बंगाल की बेटी कहती रही हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी, हालांकि अब उनके सपा से ही राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो गया है।

       अगले महीने 52 सांसद हो रहे रिटायर

      अगले महीने 52 सांसद हो रहे रिटायर

      संसद के बजट सत्र के बाद राज्यसभा से 52 सांसद रिटायर हो जाएंगे। इन 52 सांसदों में क्रिकेट मास्टर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री रेखा, जया बच्चन, दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। सपा से जया बच्चन के साथ राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है लेकिन सपा के पास विधायकों की संख्या इतनी नहीं कि दोनों को फिर से राज्यसभा भेज सके।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+