नरेश अग्रवाल के बयान पर आखिर जया बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
नई दिल्ली। नरेश अग्रवाल की खुद पर टिप्पणी को लेकर राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा है कि उन्हें इस मामले पर कुछ भी नहीं कहना है। संसद पहुंची जया से जब अग्रवाल की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं बहुत जिद्दी औरत हूं, मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगी। राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने सोमवार को भाजपा में शामिल होने के बाद कहा था कि एक डांस करने वाली के लिए सपा ने उनका राज्यसभा टिकट काट दिया।

ये बोले थे अग्रवाल
सोमवार को मीडिया के सामने भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा था कि सपा ने एक डांस करने वाली (जया बच्चन) के लिए उनका टिकट काट दिया , फिल्मों में काम करने वाली से मेरी हैसियत कम कर दी गई। उनके नाम पर हमारा टिकट काटा गया, मैंने इसको भी बहुत उचित नहीं समझा। हालांकि नरेश अग्रवाल ने विवाद होने पर कहा है कि अगर मेरी बात से किसी को कष्ट हुआ तो उसके लिए खेद है, मेरा इरादा किसी को कष्ट पहुंचाने का नहीं था।

बयान के बाद से ही हो रही आलोचना
नरेश अग्रवाल के इस बयान के बाद की कई महिला नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नरेश अग्रवाल के खिलाफ भाजपा और महिला आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है। अखिलेश यादव ने कहा, 'जया बच्चन जी पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए हम भाजपा के नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। ये फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है। भाजपा अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो तत्काल उनके खिलाफ कदम उठाए। इस मामले में महिला आयोग को भी कार्यवाही करनी चाहिए।'

भाजपा से भी विरोध के सुर
अग्रवाल के बयान को लेकर भाजपा में भी विरोध हो रहा है। भाजपा नेता सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी और रूपा गांगुली ने अग्रवाल पर निशाना साधा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा 'श्री नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका स्वागत है लेकिन जया बच्चन जी के विषय में उनकी टिप्पणी अनुचित एवं अस्वीकार्य है। सुषमा स्वराज के बाद स्मृति ईरानी और रूपा गांगुली ने भी नरेश अग्रवाल के बयान का विरोध किया था और कहा कि किसी भी नारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications