'सुबह उठकर बेड पर कार्तिक आर्यन मिले तो क्या करेंगी', अभिनेत्री अलाया का जवाब सुनकर हैरान हुए फैंस

मुंबई। फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं अलाया फर्नीचरवाला ने कार्तिक आर्यन को लेकर एक हैरान करने वाली बात कही है। अलाया से पूछा गया कि अगर एक दिन जागने पर वह अपने बेड पर कार्तिक आर्यन को पाएं तो क्या करेंगी। इसपर उन्होंने कहा, 'कुछ नहीं, मुझे आश्चर्य नहीं होगा।' हालांकि, जल्दी से स्पष्ट करते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, 'नहीं, मेरा मतलब यह नहीं है।' अलाया ने ये बात जूम टीवी के एक चैट शो में कही।

रिलेशनशिप स्टेटस पर क्या कहा?

रिलेशनशिप स्टेटस पर क्या कहा?

अलाया से फिर उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मैं बहुत सिंपल हूं सिंगल के लिए, रिलेशनशिप के लिए मैं बहुत कॉम्पलिकेटेड हूं, लेकिन हां मैं इस इंडस्ट्री के लिए सही हूं।' बता दें अलाया अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी और कबीर बेदी की पोती हैं। अलाया का कहना है कि उन्होंने बकायदा ऑडीशन पास करने के बाद इस फिल्म में काम किया है।

'बहुत सारे टेस्ट और ऑडीशन दिए हैं'

'बहुत सारे टेस्ट और ऑडीशन दिए हैं'

उन्होंने एक अन्य वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने बहुत सी फिल्मों के लिए बहुत सारे टेस्ट और ऑडीशन दिए हैं, मैं इस फिल्म के लिए पूरी तरह ठीक थी तो मुझे ये फिल्म मिली। मैं आभारी हूं, क्योंकि यह सही विकल्प है!' अलाया के साथ इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और अब सभी को फिल्म की रिलीज का इंतजार है। अलाया और सैफ इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

'जवानी जानेमन' में सैफ की बेटी बनी हैं अलाया

'जवानी जानेमन' में सैफ की बेटी बनी हैं अलाया

फिल्म 'जवानी जानेमन' की बात करें तो इसमें सैफ 40 साल के एक आदमी का किरदार निभा रहे हैं। जिसे जिम्मेदारियां पसंद नहीं हैं और वह अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहता है। लेकिन तभी उसके जीवन में उसकी बेटी (अलाया) आती है। बेटी के आने के बाद सैफ के जीवन में क्या कुछ होता है, वही इस फिल्म में देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+