गुरमेहर मामला: जावेद अख्तर के कम 'पढ़े-लिखे' वाले ट्वीट पर बबिता और योगेश्वर ने दिया जवाब

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा कि अगर कोई कम-पढ़ा लिखा खिलाड़ी या पहलवान एक शहीद की बेटी को ट्रोल करता है तो बात समझ में भी आती है लेकिन कुछ पढ़े-लिखे लोगों के साथ क्या परेशानी है?

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर ने भले ही एबीवीपी के खिलाफ अपना कैंपेन वापस ले लिया हो, भले ही उन्होंने खुद को इस पूरे घटनाक्रम से अलग कर लिया हो। बावजूद इसके उनके मामले में हंगामे का दौर थमता नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर पर गुरमेहर कौर के समर्थन में और विरोध आवाजें बुलंद हो रही हैं। इसमें कई बड़ी और जानी-मानी हस्तियां तक कूद पड़ी हैं।

jawed akhtar

गुरमेहर कौर के समर्थन में उतरे गीतकार जावेद अख्तर

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा का नाम तो पहले से ही शामिल हो गया था। इस बीच कुछ और भी नाम सामने आए हैं जिन्होंने गुरमेहर कौर की उस टिप्पणी पर सवाल खड़े किए जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि युद्ध ने मारा। बता दें कि गुरमेहर कौर के पिता मंदीप कौर शहीद हो गए थे।

वीरेंद्र सहवाग ने इसी मामले में अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट में लिखा था कि मैंने दो तिहरे शतक नहीं लगाए, बल्कि मेरे बल्ले ने ऐसा किया।

इसके बाद पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी एक वायरल पोस्ट अपनी टि्वटर हैंडल से डाली जिसमें गुरमेहर के अलावा हिटलर, ओसामा बिन लादेन और काले हिरण की तस्वीर है। इसमें हिटलर की तस्वीर पर लिखा है कि मैंने लोगों को नहीं मारा, जहरीली गैस ने मारा। वहीं ओसामा की तस्वीर पर लिखा है कि मैंने लोगों को नहीं मारा, बम ने मारा है और हिरण की तस्वीर के साथ लिखा हुआ है कि भाई ने मुझे नहीं मारा, बल्कि मैं तो गोली लगने से मर गया।

जावेद अख्तर के ट्वीट पर मचा घमासान

अभी ये मामला चल ही रहा था कि तभी लेखक और गीतकार जावेद अख्तर सामने आए। उन्होंने सीधे-साफ शब्दों में उन सभी लोगों पर निशाना साधा जिन्होंने गुरमेहर कौर को निशाना बनाया था। जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा कि अगर कोई कम-पढ़ा लिखा खिलाड़ी या पहलवान एक शहीद की बेटी को ट्रोल करता है तो बात समझ में भी आती है लेकिन कुछ पढ़े-लिखे लोगों के साथ क्या परेशानी है?

जिस तरह से जावेद अख्तर ने ये ट्वीट किया, इसमें बिना नाम लिए साफ हो गया कि कहीं न कहीं निशाना वीरेंद्र सहवाग और योगेश्वर दत्त की ओर ही था। जावेद अख्तर के इसी ट्वीट के बाद पहलवान योगेश्वर दत्त ने जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ...जी,आपने कविता-कहानी की रचना की तो हमने भी कुछ कारनामे कर छोटा ही सही भारत के लिए विश्वपटल पर इतिहास रचा है।

पहलवान योगेश्वर दत्त के साथ-साथ मशहूर पहलवान बबीता फोगाट भी सामने आई। उन्होंने जावेद अख्तर को जवाब देते हुए कहा कि देशभक्ति किताबों से नहीं आती।

इसी मामले पर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का शिक्षा की कमी से कोई लेना-देना नहीं है।

दरअसल गुरमेहर कौर पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू के अलावा वीरेंद्र सहवाग, योगेश्वर दत्त और गीता फोगाट ने भी ट्वीट किया था। जिसके बाद जावेद अख्तर सामने आए थे। इससे पहले जावेद अख्तर ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने ट्वीट किया था कि आखिर डीयू की छात्रा के दिमाग में गंदगी कौन घोल रहा है। इसी पर टिप्पणी करते हुए जावेद अख्तर ने ट्वीट करके कहा था कि मुझे गुरमेहर के बारे में तो नहीं पता, लेकिन ये ज़रूर पता है कि आपके दिमाग में कौन जहर भर रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+