दिल्ली में पकड़ा गया हिज्बुल का वांटेड आतंकी जावेद अहमद मट्टू, J&K में हुए कई आतंकवादी घटनाओं में था शामिल
Javed Ahmad Mattoo: जम्मू-कश्मीर के एक वांटेड आतंकवादी को राजधानी दिल्ली में पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आतंकी का नाम जावेद अहमद मट्टू है।
मट्टू जम्मू-कश्मीर स्थित हिज्बुल मुजाहिदीन का वांटेड आतंकी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उसे देश की राजधानी दिल्ली में पकड़ा गया है। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

मट्टू पर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है। वह सुरक्षा एजेंसियों की सूची में घाटी के शीर्ष 10 वांटेड आतंकियों में से एक था। उसके सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था।
यह भी देखें: UP News: श्रमजीवी विस्फोट मामले में दो आतंकियों को मौत की सजा, 18 साल पहले दिया था घटना को अंजाम
जावेद मट्टू के पास से एक पिस्टल, मैगजीन और चोरी की एक गाड़ी बरामद की गई है। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि आतंकी A++ श्रेणी के आतंकवादियों में शामिल है।
दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त, एचजीएस धालीवाल ने कहा, '' दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से, जावेद मट्टू, जो A++ श्रेणी का आतंकवादी है...उस पर 10 लाख रुपये का इनाम है, वह आज गिरफ्तार कर लिया गया...उसके कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन और चोरी की एक गाड़ी बरामद की गई...पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी...वह जम्मू-कश्मीर में 5 ग्रेनेड हमलों में भी शामिल था। विभिन्न घटनाओं में 5 पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल, इन घटनाओं में दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हुए थे... वह अंतिम जीवित A++ नामित आतंकवादियों में से एक है जो जम्मू-कश्मीर से है..."
मट्टू जम्मू-कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है और कई बार पाकिस्तान जा चुका है। पिछले साल, स्वतंत्रता दिवस से पहले, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मट्टू के भाई को सोपोर में अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए दिखाया गया था।
यह भी देखें: सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ आतंकवादी घोषित, UAPA के तहत कार्रवाई
जाविद मट्टू, जिसे फैसल/साकिब/मुसैब के नाम से भी जाना जाता है, हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से जुड़ा एक सक्रिय आतंकवादी है। वह सुरक्षा एजेंसियों की सूची में घाटी के शीर्ष 10 लक्ष्यों में से एक था।
यह भी देखें: लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी 'जिहादी गुरु' अब्दुल्ला शाहीन की पाकिस्तान में हत्या, अज्ञात शख्स ने गाड़ी से कुचला












Click it and Unblock the Notifications