लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी 'जिहादी गुरु' अब्दुल्ला शाहीन की पाकिस्तान में हत्या, अज्ञात शख्स ने गाड़ी से कुचला
Abdullah Shaheen Killed in Pakistan: कुख्यात लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) में आतंकवादियों की भर्ती करने वाले आतंकी अब्दुल्ला शाहीन की हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल्ला शाहीन को गाड़ी से कुचलकर मारा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के कसूर में एक रहस्यमय हिट-एंड-रन घटना में अब्दुल्ला शाहीन मारा गया है। यह घटना तब घटी जब एक 'अज्ञात' गाड़ी ने शाहीन को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह लक्षित हत्याओं की श्रृंखला में एक और घटना है, जिसमें पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में 20 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल आतंकवादियों को इसी तरह से मौत का सामना करना पड़ा है।
अब्दुल्ला शाहीन, जो अपने साथी जिहादियों के बीच 'जिहादी गुरु' के रूप में जाना जाता था, वो लश्कर-ए-तैयबा के भीतर एक प्रमुख स्थान रखता था और उसका काम लश्कर-ए-तैयबा में नये आतंकियों की भर्ती करना था। उसने लश्कर में कई नये आतंकियों की भर्ती की थी।
शाहीन की भूमिका की वजह से बाद में उसे लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक प्रमुख ऑपरेटर बना दिया था। वो मजहब के नाम पर नये लोगों को समूह में शामिल करने में माहिर हो गया था और वो जिहाद के नाम पर भड़काने में माहिर हो गया था।
पंजाब प्रांत में मारा गया आतंकी शाहीन
यह घातक घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर कसूर में सामने आई, जहां शाहीन को कथित तौर पर एक वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके सवारों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामित आतंकवादी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा, इस क्षेत्र में कई हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है, और एक भर्तीकर्ता के रूप में शाहीन की भूमिका ने उसे समूह के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति बना दिया था।
इसका उपनाम 'जिहादी गुरु' था और वो लश्कर-ए-तैयबा को अलग अलग आतंकी घटनाओं में सुझाव भी दिया करता था। लिहाजा, उसकी मौत का क्षेत्र में लश्कर की गतिविधियों पर गंभीर असर देखने को मिलेगा।
आपको बता दें, कि इस महीने की शुरुआत में, लश्कर-ए-तैयबा के एक अन्य आतंकवादी और भर्तीकर्ता हबीबुल्लाह को कथित तौर पर खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में मार दिया गया था।
यह 'लक्षित हत्या' लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद के करीबी सहयोगी अदनान अहमद की हत्या के कुछ दिनों बाद हुई थी, जिसे इस साल की शुरुआत में कराची में मार गिराया गया था।
शाहीन की हत्या की खबर भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़े दाऊद इब्राहिम के कथित तौर पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जहर देने के कारण अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आने के कुछ दिनों बाद आई है।












Click it and Unblock the Notifications