सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ आतंकवादी घोषित, UAPA के तहत कार्रवाई
Goldie Brar Declared Terrorist: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया गया है। भारत सरकार ने गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित कर दिया है। सिद्धू मुसेवाला की हत्या मामले में उसके खिलाफ सख्त आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत कार्रवाई की गई है।
उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। सरकार ने कहा कि यह कदम भारत में हत्याओं को अंजाम देने के लिए सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी में शामिल होने पर उठाया गया है।

गोल्डी बराड़ का प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से लिंक
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि गोल्डी बराड़ प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा रहा है। वह और उसके सहयोगी पंजाब में तोड़फोड़, आतंकी मॉड्यूल खड़ा करना, टारगेट किलिंग और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को बाधित करने की साजिश रच रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ का गुर्गे गुरपाल सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे, हथियार भी बरामद












Click it and Unblock the Notifications