भाजपा से बागी होंगे जसवंत, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भरेंगे पर्चा

jaswant singh
नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह की नाराजगी खत्म नहीं हुई है। बाड़मेर से लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से जसवंत सिंह नाराज है। जसवंत सिंह ने पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए भाजपा छोड़ने का फैसला किया है।

जसवंत सिंह न केवल मनपसंद सीट को केर भाजपा से नाराज है बल्कि उन्हें बीजेपी के नेता के एडजस्ट करने के बयान पर भी आपत्ति है। नाराज जसवंत सिंह ने अपने दर्द को छुपाते हुए पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने दुखी मन से कहा कि मैं कोई फर्नीचर या सामान नहीं हूं, जिसे एडजस्ट किया जा सके। जसवंत ने साफ कर दिया कि भले ही उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ें, लेकिन वो बाड़मेर से ही चुनाव लड़ेंगे। वो आज बाड़मेर से अपना पर्चा दाखिल करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी तय होगा कि वह पार्टी से इस्तीफा देंगे या नहीं।

पढ़ें-भाजपा में क्यों हो रही हैं बुजुर्गों की अनदेखी?

पार्टी से नाराज चल रहे जसवंत सिंह के बेटे और बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह ने पार्टी से मेडिकल ग्राउंड्स पर एक महीने की छुट्टी मांगी है। इस सियासी उठापटक के बीच बीजेपी ने आज बाड़मेर और जेसलमेर के विधायकों और जिला अध्यक्षों को जयपुर तलब किया है।

गौरतलब है कि टिकट बंटवारे से कुछ दिन पहले ही जसवंत ने बाड़मेर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन बीजेपी ने उनकी मांग को नजरअंदाज करते हुए यहां से कर्नल सोनाराम को टिकट दे दिया। इसे लेकर अब सियासत गर्म हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+