तो आज संजना के 'साजन' बनेंगें जसप्रीत बुमराह ? इस एक्ट्रेस के Tweet ने किया बड़ा इशारा
मुंबई। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज गोवा में टीवी एंकर संजना गणेशन शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा गया है और कोरोना की वजह से केवल 20 लोगों को ही शादी में आने की इजाजत है। यही नहीं शादी में आने वाले लोगों को मोबाइल यूज करने की भी मनाही है। हालांकि दोनों ही के परिवारवालों की ओर से इस शादी की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक बुमराह और संजना की शादी की रस्में कल से ही गोवा में शुरू हैं और आज दोनों सात फेरे लेने वाले हैं।

बुमराह और संजना साधी हुई चुप्पी
वैसे तो बुमराह और संजना दोनों ने इस बारे में चुप्पी साधी हुई है लेकिन जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री और प्रस्तोता तारा शर्मा के लेटेस्ट ट्वीट से इस बात का इशारा मिलता है कि बुमराह और संजना दोनों शादी करने जा रहे हैं। दरअसल 10 मार्च को अपने टॉक शो की एक क्लिप को शेयर करते हुए तारा शर्मा ने जसप्रीत और संजना को उनकी नई जर्नी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी थीं। हालांकि टॉक शो का जो क्लिप तारा शर्मा ने शेयर किया था, उसमें जसप्रीत सिर्फ अपने करियर और खेल की बात कर रहे हैं।

तारा शर्मा ने किया बड़ा इशारा
लेकिन तारा ने ट्वीट में लिखा था कि 'जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन को उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं, हमारी ओर से आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई!, जिसके बाद लोग भी जसप्रीत और संजना को आने वाले जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देने लग गए। फिलहाल सभी को अपने फेवरेट सितारे जसप्रीत की प्रतिक्रिया का इंतजार हैं, सभी चाहते हैं कि जसप्रीत जल्द से जल्द से इस सस्पेंस को खत्म करें और लोगों को बताएं कि आखिर कौन हैं उनकी दुल्हनिया और वो किसके बनने जा रहे हैं साजन।

कौन हैं संजना गणेशन
दरअसल 28 वर्ष की स्पोर्टस टीवी एंकर संजना गणेशन को लोग हॉट प्रेजेंटर के रूप में पहचानते हैं। वो आईपीएल की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा रही हैं और इसी वजह से वो आईपीएल के दौरान काफी चर्चित रही हैं, संजना 2019 से स्टार्स स्पोर्टस चैनल पर आईपीएल को होस्ट कर रही हैं। वो शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर की भी एंकर रही हैं, यही नहीं संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का अवार्ड अपने नाम किया था।

'स्पिलिट्स विला' से रखा था टीवी वर्ल्ड में कदम
वैसे आपको बता दें कि संजना ने M टीवी के लोकप्रिय शो 'स्पिलिट्स विला' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वैसे वो पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर चुकी हैं लेकिन उन्होंने आईटी के बजाय मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाने की सोची और इसलिए उन्होंने कुछ ब्रांडस के लिए मॉडलिंग भी की थी और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक भी पहुंची थी।
यह पढ़ें: Jasprit Bumrah wedding: जानिए कौन हैं संजना, जिनके 'साजन' बनने जा रहे हैं बुमराह?












Click it and Unblock the Notifications