Jasprit Bumrah wedding: जानिए कौन हैं संजना, जिनके 'साजन' बनने जा रहे हैं बुमराह?

मुंबई। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की शादी पर सस्पेंस लगातार बरकरार है, दो दिन पहले ये खबर आई थी कि जसप्रीत बुमराह दक्षिण भारत की कमसिन अदाकारा अनुपमा परमेश्वरन के इश्क में गिरफ्तार हैं और दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी, जो कि उन्हें मिल भी गई है लेकिन अनुपमा की मां ने मीडिया में बयान देकर सारे कयासों पर पानी फेर दिया कि नहीं बुमराह उनके दामाद नहीं बनने वाले।

तो संजना के 'साजन' बनेंगे जसप्रीत?,

तो संजना के 'साजन' बनेंगे जसप्रीत?,

अब एक बार फिर से बुमराह की शादी की बातें हो रही हैं, कहा जा रहा है कि जसप्रीत को प्रीत लगी है हॉट टीवी स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से, जिनके साथ वो गोवा में सात फेरे लेने जा रहे हैं। हालांकि बुमराह और संजना दोनों की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन दोनों की कुछ बातें हैं, जो दोनों के नजदीक आने का इशारा कर रही हैं।

14-15 मार्च को गोवा में शादी?

14-15 मार्च को गोवा में शादी?

दरअसल सोशल मीडिया की एक्टिव सदस्यों में से एक संजना गणेशन के बहुत सारे पुराने ट्वीट उनके और बुमराह की दोस्ती को बयां कर रहे हैं। संजना ने बुमराह की कई बार खुलकर तारीफ की है तो एक ट्वीट में संजना ने बुमराह के मूड की तुलना अपने से ही कर डाली है। यही नहीं संजना केवल जसप्रीत बुमराह को ही नहीं बल्कि उनकी बहन और मां को भी ट्विटर पर फॉलो करती हैं, जो कि ये बताने के लिए काफी है कि दोनों का रिश्ता काफी पर्सनल हो चुका है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक संजना और जसप्रीत 14-15 मार्च को गोवा में शादी कर सकते हैं।

कौन हैं संजना गणेशन?

कौन हैं संजना गणेशन?

दरअसल 28 वर्ष की स्पोर्टस टीवी एंकर संजना गणेशन को लोग हॉट प्रेजेंटर के रूप में पहचानते हैं। वो आईपीएल की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा रही हैं और इसी वजह से वो आईपीएल के दौरान काफी चर्चित रही हैं, संजना 2019 से स्टार्स स्पोर्टस चैनल पर आईपीएल को होस्ट कर रही हैं। वो शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर की भी एंकर रही हैं, यही नहीं संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का अवार्ड अपने नाम किया था।

 बुमराह की शादी पर सस्पेंस बरकरार?

बुमराह की शादी पर सस्पेंस बरकरार?

वैसे आपको बता दें कि संजना ने M टीवी के लोकप्रिय शो 'स्पिलिट्स विला' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वैसे वो पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर चुकी हैं लेकिन उन्होंने आईटी के बजाय मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाने की सोची और इसलिए उन्होंने कुछ ब्रांडस के लिए मॉडलिंग भी की थी और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक भी पहुंची थी। फिलहाल हर किसी को अब बुमराह की प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल बुमराह के फैंस तो उन्हें अभी से ही सोशल मीडिया पर अग्रिम शादी की बधाईयां दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+