गुजरात में पोते बुमराह से मिलने गए दादा संतोष सिंह की मिली साबरमती नदी में लाश

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य जसप्रीत बुमराह के दादा संतोष कुमार सिंह की लाश गुजरात के साबरमती नदी में मिली। 84 वर्षीय संतोष सिंह उत्तराखंड से गुजरात स्थित अहमदाबाद अपने पोते से मिलने गए थे। हालांकि उनकी मुलाकात बुमराह से नहीं हो सकी थी। काफी समय गुजर जाने के बाद भी वो बुमराह से नहीं मिल पाए थे। अंग्रेजी समाचार पत्र TOI के अनुसार अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मियों को साबरमती नदी में गांधी ब्रिज और दधीचि ब्रिज के बीच से संतोष सिंह का शव मिला। रिपोर्ट के अनुसार संतोष सिंह जब जसप्रीत से मिलने अहमदाबाद गए तो वहां ना तो किसी ने उनसे बात की और ना ही मुलाकात की।

संतोष की बेटी राजिंदर कौर ने जानकरी दी

संतोष की बेटी राजिंदर कौर ने जानकरी दी

संतोष की बेटी राजिंदर कौर ने जानकरी दी कि पिता शुक्रवार से लापता हैं। वो अभी तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद अहमदाबाद स्थित वस्त्रपुर पुलिस स्टेशन में उनके गुमशुदगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू ही की थी कि साबरमती नदी में एक लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

तस्वीर हो रही थी वायरल

तस्वीर हो रही थी वायरल

गौरतलब है कि बीते दिनों जसप्रीत बुमराह के दादा संतोख सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें वो काफी बदहाल नजर आ रहे थे। कहा जा रहा था कि संतोख सिंह ऊधमसिंह नगर के किच्छा में गरीबी में जीवन गुजार रहे थे।

कर्ज में डूब गए थे बुमराह

कर्ज में डूब गए थे बुमराह

किसी समय अहमदाबाद में तीन कारखानों के मालिक रहे 84 वर्षीय संतोख सिंह बुमराह कभी जसप्रीत के पिता जसवीर के साथ फैब्रीकेशन के कारखाने चलाते थे लेकिन साल 2001 में जसवीर सिंह का निधन हो गया। उस समय जसप्रीत बहुत छोटा था। जसवीर की बीमारी ने संतोख सिंह को बदहाल कर दिया था और वो कर्ज में डूब गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+