Bigg Boss फेम जैस्मिन भसीन को लोग क्यों समझते हैं गलत? एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द
मुंबई, 20 मई: टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने बिग बॉस के 14वें सीजन में एंट्री करके जबरदस्त धमाल मचाया, हालांकि वो ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमा पाईं। प्रोग्राम के खत्म होने के बावजूद भी वो अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में जैस्मीन ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने खुलकर अपने दिल की बात रखी। साथ ही बताया कि फेमस होने के बाद लोग कैसे आपकी अच्छी आदतों को इग्नोर कर स्टार्स को अंहकारी बता देते हैं।

अहंकार और व्यस्तता के बीच पतली रेखा
स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए जैस्मीन ने कहा कि जब भी कोई स्टार फेमस होता है, तो लोग अपने आप उसको जज करके गलत समझने लगते हैं। आमतौर पर बड़े लोग प्रोफेशनल और व्यक्तिगत रूप से बीजी होते हैं, उसके और अंहकार के बीच एक पतली रेखा होती है। दुर्गाभ्य की बात तो ये है कि लोग इस रेखा को समझने में असफल होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप सेलिब्रिटी और फेमस हो गए, तो लोग आपको अहंकारी मान लेंगे, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है।

दर्शकों का प्यार ही सब कुछ
जैस्मीन के मुताबिक ये एक सच्चाई है कि स्टार्स की लोकप्रियता और सफलता के पीछे सिर्फ और सिर्फ उनके दर्शकों से मिला प्यार होता है। इस प्यार को कोई भी स्टार खोना नहीं चाहता है। वो भी अपनी सफलता के लिए लोगों की शुक्रगुजार हैं और कभी भी लोकप्रियता को अपने सिर पर नहीं चढ़ने देती हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी किसी को जज करने से पहले उसके हर पहलू को देखना चाहिए, क्योंकि हर स्टार अहंकारी नहीं होता है।

कुछ दिनों से हैं परेशान
आपको बता दें कि जैस्मीन पिछले दिनों काफी परेशान थीं, क्योंकि मई के पहले हफ्ते में उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उस दौरान उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना से हर दिन हो रही मौतें, सड़कों पर लोग बिस्तर और ऑक्सीजन खोजने की कोशिश में दिन-रात लगे हैं, ये सब देख कर बहुत दुखी हूं। दिल टूट गया है। दो दिन पहले मेरी मम्मी भी इसी स्थिति में थीं। मां के लिए बेड ढूंढने में बहुत मुश्किल हुई। मेरे बूढ़े पापा मम्मी के लिए मेडिकल केयर की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। कई लोग रोजाना इसी तकलीफ से गुजर रहे हैं।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications