14वां भारत-जापान शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी और पीएम किशिदा ने लिया हिस्सा, कई मुद्दों पर चर्चा
नई दिल्ली, 19 मार्च: 14वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों देशों के पीएम के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फुमियो किशिदा ने बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि "यह मुलाकात भारत-जापान साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और कदम है। शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए साझेदारी!" वहीं पीएम मोदी और जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इससे पहले साल 2018 में भारत-जापान के बीच टोक्यो में शिखर बैठक का आयोजन हुआ है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के मौजूदा वक्त में भारत आए जापानी पीएम का यह दौरा काफी मायनों में अहम माना जा रहा है।
वहीं सूत्रों के अनुसार यूक्रेन संकट, चीन और निवेश सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों देश आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी बातचीत हुई है। बता दें कि पीएम के तौर पर फुमियो किशिदा की यह पहली भारत यात्रा है। किशिदा ने प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद अक्टूबर 2021 में पीएम मोदी से बातचीत की थी।
वहीं जापानी पीएम के कार्यक्रम के मुताबिक फुमियो किशिदा रविवार यानी 20 मार्च को कंबोडिया के लिए भारत से रवाना होंगे। अपने दो दिनों के दौर दौरान जापान के साथ कई समझौतों और निवेश पर बातचीत संभव है। इससे पहले नई दिल्ली पहुंचे जापानी पीएम का केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया था।












Click it and Unblock the Notifications