भारत के लिए जापान बना सकता है बुलेट ट्रेन, अगले हफ्ते होगा समझौता

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बुलेट ट्रेन का सपना हकीकत में तब्‍दील होने वाला है। जी हां जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अगले हफ्ते भारत आ रहे हैं और ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है कि भारत और जापान के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर एक अहम समझौता हो सकता है। एक अखबार के मुताबिक बुलेट ट्रेन के निर्माण में 980 अरब की लागत आएगी और जापान इसके निर्माण के लिए 8.11 अरब डॉलर से अधिक का ऋण देने की पेशकश करेगा।

Japan poised to win India's bullet train deal

इसके साथ ही साथ भारत के लिए जापान बुलेट ट्रेन बना सकता है। जानकारी के मुताबिक मुंबई और अहमदाबाद के बीच 505 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के निर्माण का कार्य 2017 से शुरू हो कर 2023 में समाप्त होने की संभावना है। इन दोनों स्‍टेशनों के बीच अभी सात घंटे का वक्‍त लगता है लेकिन बुलेट ट्रेन आने के बाद यह दूरी केवल दो घंटे में तय की जा सकेगी।

उल्‍लेखनीय है कि जापान की जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की स्कीम पर स्टडी कर चुकी है। इस रूट को उसने पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए सही भी पाया है। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 505 किलोमीटर है। इस पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलेगी। प्रोजेक्ट पर 98,805 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+