1901 के बाद 2021 में सबसे गर्म महीना रहा जनवरी और फरवरी, जानिए आगे कैसे रहेगा मौसम
नई दिल्ली। आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 121 सालों (1901 से लेकर अब तक) के औसत तापमान के आधार पर, जनवरी सर्दियों का तीसरा सबसे गर्म महीना था वहीं न्यूनतम तापमान के आधार पर फरवरी दूसरा सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया। आईएमडी रिपोर्ट के मुताबिक 1901 से लेकर 2021 के बीच पूरे भारत का औसत न्यूनतम तापमान 14.78 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 1919 में जनवरी का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था और यह अब तक की सबसे गर्म जनवरी थी। आइएमडी ने कहा, 'इसलिए जनवरी 2021, वर्ष 1958 के बाद से 62 साल में सबसे गर्म महीना था।

ताजा तापमान के मुताबिक दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। ऐसा ही तापमान तापमान का यह रुझान आगे भी बने रहने की संभावना है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ में कमी के कारण अचानक तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है।
इसके वापस आने के बाद गर्मी के प्रकोप से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। उत्तर प्रदेश में कानपुर, गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों में उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। हवा चलने से सुबह और रात को ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के जाने से उत्तर पश्चिमी हवा आनी शुरू हो गई है। इसका असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में पड़ रहा है। तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया।
-
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के इन जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं, होगी तेज बारिश, मुंबई का कैसा रहेगा हाल? -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका, क्या है दिल्ली का हाल? -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications