फिर बनेगा मोदी के खिलाफ तीसरा मोर्चा
लखनऊ। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तीसरा मोर्चा राष्ट्रीय राजनीति में अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए एक साथ आया था। लेकिन लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद तीसरा मोर्चा विलुप्त हो गया था। लेकिन दिल्ली चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर से तीसरे मोर्चे के पुराने सहयोगी साथ आये हैं। लखनऊ में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के घर पर जेदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शामिल थे।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सभी नेताओं ने एक साथ लामबंद हुए। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि सबकुछ ठीक रहा तो हम एक होकर काम करेंगे। इसका मतलब जनता परिवार एकबार फिर से एक छत के नीचे आ सकता है। वहीं नीतीश ने मोदी सरकार की नाकामियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तीन प्रमुख मुद्दे कालाधन, बेरोजगारी और किसानों की समस्या है। ऐसे में सरकार अपने ही किये वादों से मुकर रही है।
नीतीश ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन हाल की रिपोर्ट से साफ है कि रोजगार की संख्या कम हुई है। यही नहीं काले धन के मामले में भी सरकार ने यू टर्न ले लिया है। मुलायम के घर हुई बैठक में शामिल होने वाले नेताओ में लालू प्रसाद यादव, के साथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, शरद यादव, आईएनएलडी के सांसद दुष्यंत चौटाला भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications