जनता परिवार के विलय की हड़बड़ी नहीं क्‍योंकि हड़बड़ी में गड़बड़ी हो जाती है: लालू

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि जनता परिवार के विलय की अभी कोई हड़बड़ी नहीं है, क्योंकि हड़बड़ में चीजें गड़बड़ हो जाती हैं।

RJD chief Lalu Prasad Yadav

पटना में मकर संक्रांति के मौके पर अपने आवास पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों के लिए आयोजित चूड़ा-दही के भोज के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि विलय के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अधिकृत हैं और इस संबंध में निर्णय वही लेंगे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने हालांकि, यह जरूर कहा कि जनता परिवार अब बिखरेगा नहीं, हम सब एक हैं लेकिन विलय को लेकर हड़बड़ी नहीं है। गौरतलब है कि 14 जनवरी को भी चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित जद (यू) और राजद के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दही-चूड़ा का स्वाद लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+