किस सीएम की बीवी पर छिड़ी केजरीवाल-नजीब में जंग
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आईएएस अफसर शकुंतला डी. गेमलिन को लेकर भिड़ गए है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग। केजरीवाल नहीं चाहते है कि गेमलिन को दिल्ली का अंतरिम मुख्य सचिव बनाया जाए। पर जंग यही चाहते हैं।

कौन शकुंतला गेमलिन? आइये जाने उनके बारे में 10 खास बातें।
- शकुंतला गेमलिन 1984 बैच की आईएएस अफसर हैं। उनका कैडर यूटी है।
- वह अरुणाचल प्रदेश से संबंध रखती हैं।
- उनके पति जेरोम गेमलिन अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वह कांग्रेसी थे। उनके पति ने शकुतंला के अलावा एक और महिला से भी शादी की हुई थी। अरुणाचल प्रदेश में बहु-विवाह की परम्परा है।
- शकुंतला ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कालेज और विख्यात दिल्ली स्कूल आफ इक्नोमिक्स से उच्च शिक्षा हासिल की।
- वह दिल्ली के अलावा अरुणाचल प्रदेश, तथा अंडमान और निकोबार में भी रही है।
- शकुंतला गेमलिन ने डेपुटेशन पर केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय में भी काम किया है।
- पर्यावरण से जुड़े मसलों पर वह खासतौर पर अध्ययन करती हैं।
- वह नई दिल्ली नगर पालिका की भी चेयरपर्सन रही हैं।
- उन्हें वेस्टर्न म्युजिक में गहरी रुचि है।
- वह कभी किसी को यह नहीं बताती कि उनके पति कभी मुख्यमंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications