पीएम का संबोधन: रविवार को शाम को पांच बजे, 5 मिनट तक सार्वजनिक सेवाएं देने वालों का आभार व्यक्त करें
नई दिल्ली। कोरोना की जंग लड़ रहे भारत को इस संक्रमण से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है। पीएम मोदी ने रविवार को देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करने को कहा है। पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में इस रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है। PM मोदी ने देशवासियों को न केवल जनता कर्फ्यू का समर्थन करने को कहा है बल्कि लोगों से अपील की है कि वो सार्वजनिक सेवाएं देने वालों को रविवार 5 बजे मिनट के लिए आभार व्यक्त करें।
Recommended Video

5 बजे फोन कर कहें Thank You
PM मोदी ने संबोधन में कहा कि मैं चाहता हूं कि 22 मार्च, रविवार के दिन हम ऐसे सभी देश वासी उन लोगों को धन्यवाद अर्पित करें, जो सार्वजनिक सेवाएं देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि रविवार को ठीक 5 बजे, हम अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर, बाल्कनी में खड़े होकर, खिड़कियों के
सामने खड़े होकर 5 मिनट तक ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करें जो सार्वजनिक सेवाएं दे रहे हैं।

5 बजे सायरन की आवाज से लोगों तक पहुंचाएं आवाज
पीएम मोदी ने जनता से अपील के साथ-साथ पूरे देश के स्थानीय प्रशासन से भी आग्रह है कि 22 मार्च को 5 बजे, सायरन की आवाज से लोगों को सूचना पहुंचाएं। जनता कर्फ्यू की सूचना लोगों तक पहुंचाएं। सेवा परमो धर्म के हमारे संस्कारों को मानने वाले ऐसे देशवासियों के लिए हमें पूरी श्रद्धा के साथ अपने भाव व्यक्त करने होंगे।

क्या है जनता कर्फ्यू
पीएम ने अपने संबोधन में 22 मार्च को जनता के संबोधन में लोगों को घरों में रहने की अपील की। पीएम मोदी ने देशवासियों से जनता कर्फ्यू के लिए समर्थन मांगा। जनता कर्फ्यू के लिए उन्होंने कहा कि यह जनता के लिए, जनता के द्वारा लगाया गया कर्फ्यू है। यह कर्फ्यू इस रविवार यानी 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा, जिस दौरान देशवासियों से घरों में रहने की अपील की गई है। पीएम ने जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों को घरों से बाहर ना निकलने का निवेदन कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

आने वाली चुनौती के लिए रहें तैयार
पीएम ने ने अपने संबोधन में कहा कि 22 मार्च को हमारा ये प्रयास, हमारे आत्म-संयम, देशहित में कर्तव्य पालन के संकल्प का एक प्रतीक होगा। 22 मार्च को जनता-कर्फ्यू की सफलता के लिए उन्होंने अपील की और कहा कि जनता कर्फ्यू का अनुभव, हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे जनता कर्फ्यू का पालन कराने में मदद करें।












Click it and Unblock the Notifications