Jan ki baat Axis Poll: नागालैंड में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत, जानें अन्‍य पार्टियों का क्‍या रहेगा हाल

जन की बात एग्जिट पोट" के अनुसार नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा पार कर अकेले दम पर सरकार बनाती नजर आ रही है।

nagaland

Jan ki baat Axis Poll: नागालैंड में सोमवार को वोटिंग संपन्‍न हो चुकी है। चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जिसमें 13 लाख वोटर प्रदेश की विभिन्‍न विधानसभा सीटों पर खड़े 184 उम्मीदवारों का फैसला करने वाले हैं। हालांकि नगालैंड की जुनहेबोटो जिले में अकुलुतो सीट से बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा विधायक कझेतो किनिमी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। इसलिए नागालैंड की 60 सीट में से अब केवल 59 सीटों पर परिणाम आने बाकी हैं।हालांकि 2 मार्च को वोटों की गिनती के बाद ही खुलासा होगा कि असल में किस पार्टी की मेघालय में जीत मिलेगी। वहीं "जन की बात एग्जिट पोट" के अनुसार नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा पार कर अकेले दम पर सरकार बनाती नजर आ रही है।

जन की बात के नागालैंड एग्जिट पोल 2023 के अनुसार 60 सीटों में से भाजपा 35 से 45 सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं एनपीएफ को 6 से 10 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है। वहीं अन्‍य पार्टियों को 9 से 15 सीटों पर जीत मिल सकती है।

वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एगिज पोल के अनुसार नगालैंड में भाजपा की गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। भाजपा और एनडीपी गठबंधन को 38 से 48 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं एनपीएफ को 3 से 8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है और कांग्रेस को 1 से 2 सीटें और अन्य के खाते में 5 से 15 सीटें मिलती नजर आ रही है।

नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भाजपा ने 40 और 20 सीट पर चुनाव लड़ा है वहीं वर्ष 2003 तक नागालैंड पर सत्‍ता पर काबिज रही कांग्रेस ने नागालैंड की 60 में से 23 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। फिलहाल सदन में कांग्रेस के एक भी सदस्‍य नहीं है। इसलिए ये चुनाव में अधिक से अधिक सीटेंं जीतना कांग्रेस का लक्ष्‍य है। हालांकि नागालैंड में 2013 के चुनाव में जीत हासिल कर एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन के साथ दूसरी बार सत्‍ता पर काबिज होना चाहती है और नेफ्यू रियो एनडीपीपी- भाजपा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+