जम्मू-कश्मीर: शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां जिले के चकुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जवानों ने दोनों आतंकियों के शवों को अभी बरामद नहीं किया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। उल्‍लेखनीय है कि सुरक्षाबलों को चकुरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं।

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

बता दें कि 12 अक्‍टूबर को श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में सोमवार को पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष आतंकवादी और उसका एक स्थानीय साथी मारा गया था। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया सैफुल्ला नामक पाकिस्तानी आतंकवादी पिछले महीने सुरक्षा बलों पर हुए कम से कम तीन हमलों का षडयंत्रकारी था।

सैफुल्ला श्रीनगर में किसी अभियान के दौरान पिछले कुछ वर्षों में मारा जाने वाला पहला पाकिस्तानी आतंकवादी था। मारे गए दो आतंकवादियों में से एक पाकिस्तानी और लश्कर का शीर्ष कमांडर था, जिसका नाम सैफुल्ला है। वह हाल में श्रीनगर और उसके आसपास सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल था। सैफुल्ला पाकिस्तानी और लश्कर का शीर्ष कमांडर था। वह नौगाम, चदूरा और कंदीजाल में सुरक्षा बलों पर तीन बड़े हमलों में शामिल था।" इस साल अब तक श्रीनगर शहर में 8 मुठभेड़ हुई है, जिनमें 18 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+