जम्मू कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर की फायरिंग, इंस्पेक्टर अशरफ की हत्या
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आज ईद के दिन दूसरी सबसे हैरान करने वाली घटना सामने आयी है, जहां आतंकियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी है। आतंकियों ने बुधवार रात को पुलवामा में एक पुलिस इंस्पेक्टर को उनके आवास पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है। पुलिस इंस्पेक्टर का नाम मोहम्मद अशरफ दार बताया जा रहा है।

इससे पहले आज पुलवामा के लोसवानी नेवा में हुए एनकाउंटर में पुलिसकर्मी मोहम्मद याकूब शाह घायल हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, शाम तक घाटी के बहादूर पुलिसकर्मी ने अस्पताल में ही अपना दम तोड़ दिया।
वहीं, ईद से एक रात पहले आतंकियों ने पुलवामा में बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, आज दूसरी तरफ कुलगाम जिले में ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे एक पुलिस जवान की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शहीद हुए जवान का नाम फयाज अहमद भट बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में घायल हुए पुलिसकर्मी याकूब शाह ने तोड़ा दम












Click it and Unblock the Notifications