जम्मू कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में घायल हुए पुलिसकर्मी याकूब शाह ने तोड़ा दम
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलसकर्मी शहीद हो गया है। पुलवामा के लोसवानी नेवा में हुए एनकाउंटर में पुलिसकर्मी मोहम्मद याकूब शाह घायल हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, शाम तक घाटी के बहादूर पुलिसकर्मी ने अस्पताल में ही अपना दम तोड़ दिया।

जम्मू कश्मीर में ईद के दिन कई जगहों पर आतंकियों और घाटी के स्थानीय लोगों के साथ मुठभेड़ देखने को मिली है। जहां एक तरफ ईद से एक रात पहले आतंकियों ने पुलवामा में बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मारकर हत्या कर दी, तो वहीं दूसरी तरफ कुलगाम जिले में ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे एक पुलिस जवान की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शहीद हुए जवान का नाम फयाज अहमद भट बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: घर में घुसकर आतंकियों ने की BJP कार्यकर्ता की हत्या












Click it and Unblock the Notifications