J&K: शोपियां में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर फेंका ग्रेनेड, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को आतंकियों ने शोपियां में एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंके। ये ग्रेनेड पुलिस स्टेशन के ठीक सामने फूटा। हालांकि इस हमले में किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पहले कीगाम पुलिस स्टेशन पर हुआ था हमला

पहले कीगाम पुलिस स्टेशन पर हुआ था हमला

यह पहला मामला जब शोपियां में आंतकियों ने पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया हो। इससे पहले आतंकियों ने बीते 12 जनवरी को शोपियां के ही कीगाम पुलिस स्टेशन पर हमला किया था। इस हमले के दौरान पुलिस और आतंकियो के बीच घंटो गोलीबारी होती रही। हालांकि बाद में सीआरपीएफ के मोर्चा संभालने के बाद आंतकी पीछे हटने को मजबूर हुए थे।

4 जवानों की हुई थी

4 जवानों की हुई थी

इससे पहले 6 जनवरी को बारामूला में आतंकियों के IED धमाके में पुलिस के 4 जवानों की मौत हो गई थी। ये आईडी धमाका बारामूला जिले के सोपोर में हुआ था। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए जारी भारतीय सेना के ऑपरेशन ऑलआउट की वजह से घाटी में की बड़े आतंकियों की मौत हो चुकी है।

2017 में मारे गए 210 आतंकवादी

2017 में मारे गए 210 आतंकवादी

जम्मू-कश्मीर में आतंक के सफाए के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन ऑलआउट के तहत साल 2017 के अंत तक 210 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं। सेना के ऑपरेशन के दौरान सबसे ज्यादा 49 आतंकी कुपवाड़ा में मारे गए हैं। जबकि 40 हंदवाड़ा और 22 आतंकियों को बांदीपुरा में सेना ढेर कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+