जम्मू: त्राल में 42 RR और SOG की सर्च पार्टी पर आतंकियों ने की फायरिंग, 1 आतंकी मारा गया
jammu kashmir,india,indian army,terrorism,terrorist,जम्मू और कश्मीर,भारत,भारतीय सेना,आतंकवाद,आतंकी
त्राल। जम्मू और कश्मीर के अवन्तिपुर स्थित त्राल में 42 राष्ट्रीय रायफल्स और एसओजी की सर्च पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की। आतंकी गोलीबारी कर के जंगली इलाके में भाग गए। इसके तुरंत बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान एक आतंकी मारा गया जिसकी पहचान आदिल के तौर पर हुई है।इस घटना में अभी और जानकारी का इंतजार है।

इससे पहले 15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार भी किया है। इसे काजीगुंड से गिरफ्तार किया गया है। आतंकी का नाम शम्स-उल-वकर बताया जा रहा है, जिसके पास से एक एके-47 भी बरामद की गई थी। दक्षिणी कश्मीर में मंगलवार को जो जगह पुलिस की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। इनमें एक हिजबुल आतंकी को मार भी गिराया गया था। एक जवान भी इस मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया था। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने को भी ध्वस्त कर दिया था। जिस आतंकी को मारा गया था बताया जा रहा है कि वह बीटेक पास था।
मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को भगाने के लिए लोगों ने भी मुठभेड़ स्थल पर भारी पथराव किया था। ऐसे में सुरक्षा बलों के सामने सिर्फ आतंकियों से मुठभेड़ करने की चुनौती ही नहीं थी, बल्कि लोगों को भी खदेड़ना था। इसके लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले भी दागे। जब पुलिस ने आतंकी को मार गिराया उसके बाद इलाके में देर शाम तक हिंसक प्रदर्शन चलता रहा, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। मारे गए आतंकी की पहचान कुलगाम जिले के बदरू यारीपोरा गांव के हिजबुल आतंकी मुजम्मिल मंजूर डार के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications