जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में पीडीपी नेता के सुरक्षाकर्मी को आतंकियों ने मारी गोली, सिक्योरिटी ऑफिसर की मौत
अनंतनाग। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से एक खबर आ रही है। यहां पर आतंकियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता सज्जाद मुफ्ती के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) की गोली मारकर हत्या कर दी है। अनंतनाग दक्षिण कश्मीर में आता है और इस मामले में फिलहाल और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। बताया जा रहा है कि आतंकियों का निशाना मुफ्ती ही थे लेकिन वह इस हमले में बच गए हैं।

एक अधिकारी की ओर से बताया गया है कि सज्जाद मुफ्ती एक बिजबेहरा के बाबा मोहल्ला इलाके में स्थित मस्जिद में प्रार्थना करने के लिए गए थे। पीएसओ फारूक अहमद मस्जिद के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे कि अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया। फारूक अहमद दिरपोरा खीरम के रहने वाले थे। उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है है कि हमलावर अहमद की सर्विस राइफल के साथ फरार हो गए हैं। इस बात की हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications