Kashmir: पुलिस ने बडगाम में ईंट भट्टा माल‍िक को किया गिरफ्तार,मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप

Kashmir: पुलिस ने बडगाम में ईंट भट्टा माल‍िक को किया गिरफ्तार,मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ समय से आतंकियों के निशाने पर या तो हिंदू हैं या फिर बाहरी मजदूर। पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामले बढ़ गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर पुलिस एक्शन में आ चुकी है। पुलिस ने बगडाम में एक ईंट भट्टा मालिक को गिरफ्तार किया है। ईंट भट्टा मालिक पर अपने भट्टे में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप है। वहीं पुलिस के आदेश को नहीं मानने के बाद आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 Jammu Kashmir targeted killings: Police arrested Brick kiln owner over negligence

2 जून को बडगाम जिले में दो मजदूरों पर हमले हुए थे, जिसमें बिहार के रहने वाले दिलखुश कुमार की मौत हो गई थी। इस हमले के जम्मू कश्मीर पुलिस ने ईंट भट्टा मालिकों को अपने मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनके रहने का इंतजाम करने और मजदूरों की डिटेल पुलिस को सौंपने जैसे कई गाइडलाइंस दिए थे और साफ-साफ निर्देश दिया था कि मजदूारों की सुरक्षा में लापरवाही बरते जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आदेश को अनदेखा करते हुए बडगाम स्थिति ईंट भट्टा मालिक मोहम्मद यूसफ ने मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही की, जिसके बाद अब पुलिस ने उसे गिरप्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+