J&K : सुनील भट्ट के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सैकड़ों कश्मीरी मुस्लिम, टारगेट किलिंग के खिलाफ किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 17 अगस्त: कश्मीर में आतंकियों द्वारा लगातार आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन बाद आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडितों को गोली मार दी, जिसमें से एक की मौत हो गई है। दूसरा भाई गंभीर रुप से घायल है। इस घटना के बाद कश्मीरी पंडितों के साथ-साथ कश्मीरी मुस्लिम भी विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। सैकड़ों की संख्या में कश्मीरी मुस्लिम सुनील भट्ट के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और टारगेट किलिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें, इस हमले के विरोध में कश्मीरी पंडित भी आज जम्मू में प्रदर्शन करेंगे।

Recommended Video

      Jammu Kashmir: 2 कश्मीरी पंडितों पर आतंकी ने बरसाई गोलियां | Kashmiri Pandit | वनइंडिया हिंदी *News
      jammu kashmir shopian sunil bhatt kashmiri muslims protest

      तिरंगा रैली में गए थे सुनील भट्ट, इसलिए आतंकियों ने मार दी गोली

      जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडितों को उनका नाम पूछने के बाद गोली मार दी। हमले में सुनील भट्ट की मौत हो गई है। वहीं दूसरे कश्मीरी पंडित अस्पातल में भर्ती कराया गया है। आतंकी संगठन केएफएफ (कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन का कहना है कि सुनील भट्ट तिरंगा रैली में गए थे, इसलिए उनकी हत्या की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने पहले सुनील का नाम पूछा फिर उन्हें गोली मार दी।

      घटना के बाद लोगों में आक्रोश, विरोध में उतरे कश्मीरी मुस्लिम

      घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। सुनील भट्ट् की चार बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील की हत्या ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। टारगेट किलिंग में मारे गए कश्मीरी पंडित सुनील भट्ट का अंतिम संस्कार मंगलवार को ही कर दिया गया। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी सुनील के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कश्मीरी मुस्लिमों ने इस घटना के खिलाफ आवाज बुलंद की है।

      कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर सियासत शुरू

      बता दें, इससे पहले आतंकियों ने राहुल भट्ट और सांबा की रजनी बाला की हत्‍या कर दी थी। पिछले 4 महीने में कश्मीर में कई टारगेट किलिंग हुई हैं, जिसमें खास तौर पर कश्‍मीरी पंडित और प्रवासियों को निशाना बनाया गया। हमले में घायल हुए पिंटू का हाल चाल जानने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आर्मी हॉस्पीटल पहुंचे थे। उधर, इस मामले में सियासत भी शुरु हो गई है। बीजेपी कह रही है कि कश्मीर में तिरंगा लहराता देख आतंकी कायरता पूर्ण घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, विपक्षियों ने इस टारगेट किलिंग को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+