कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक श्रीनगर में गिरफ्तार, NIA के खिलाफ छेड़ रहे थे आंदोलन

जम्मू-कश्मीर। कश्मीरी अलगाववादी नेता और जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के चीफ यासीन मलिक को शनिवार को श्रीनगर में गिरफ्तार कर लिया गया है। अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने दिल्ली में एनआईए हेडक्वार्टर के सामने आंदोलन करने का ऐलान किया था।

कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक श्रीनगर में गिरफ्तार

जेकेएलएफ सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मलिक को आधीरात के समय उनके मैसूमा स्थित घर से गिरफ्तार किया है। जेकेएलएफ ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि यासिन मलिक को कहां रखा गया है। मलिक को शुक्रवार को श्रीनगर सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था।

अलगाववादियों के संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) में सईद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक ने कहा था कि वे 9 सितंबर को नई दिल्ली में एनआईए मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद उमर फारूक और गिलानी को श्रीनगर में नजरबंद कर लिया गया।

यासीन मलिक का आरोप है कि सरकार कश्मीर मुद्दा नहीं सुलझाना चाहती है और हर महीने कोई न कोई मुद्दा कश्मीरियों पर थोप रही है। मलिक अनुसार, दिल्ली सरकार कश्मीर मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए एनआईए का इस्तेमाल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+