जम्मू कश्मीर पुलिस के नाम से चलाया जा रहा फेक Twitter अकाउंट, मिली चेतावनी

जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस अब फेक ट्विटर अकाउंट पर कार्रवाई करने की योजना बना रही है। पुलिस फेक ट्विटर हैंडल को इंटरनेट पर शेयर करते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि इंटरनेट पर फेक ट्विटर अकाउंट के जरिए नफरत फैलाने वालों के खिलाफ जांच की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। जम्मू कश्मीर में कई फेक ट्विटर अकाउंट के जरिए हिंसा और नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है।

J&K पुलिस के फेक Twitter अकाउंट पर होगी कार्रवाई

जम्मू कश्मीर के पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'हमारे ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के साथ इंटरनेट पर एक फेक ट्विटर अकाउंट की इमेज शेयर की जा रही है। हम लोगों से इसे शेयर नहीं करने के लिए आग्रह कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि वे इस क्रिमिनल एक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि जम्मू कश्मीर पुलिस का ऑफिशियली ट्विटर अकाउंट @JmuKmrpolice है।

पुलिस अधिकारी ने लोगों से जम्मू कश्मीर पुलिस का ऑफिशियली ट्विटर अकाउंट को फोलो करने के लिए कहा है, जिससे कि किसी भी गलत जानकारी से बचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+