जम्मू कश्मीर के शोपियां में अगवा कॉन्स्टेबल को बचाया गया

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी कॉन्स्टेबल जावेद जब्बार को उसके घर से अगवा कर लिया था, जिसे गुरुवार की रात सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बचाने में सफलता हासिल की है। जावेद की तलाश के लिए सुरक्षाकर्मियों ने बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। बता दें कि जावेद को गुरुवार रात 9.40 बजे शोपियां जिले के वायिल इलाके में स्थित उनके घर से अगवा कर लिया गया था। जिसके बाद उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। जावेद जब्बार श्रीनगर के हजरतबल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की एस्कॉर्ड यूनिट का हिस्सा हैं। वह छुट्टी पर अपने घर गए थे, इसी दौरान उन्हें अगवा कर लिया गया था।

jk

बता दें कि हाल ही में शोपियां जिले में सेना की आतंकियों के साथ बड़ी मुठभेड़ हुई थी। सेना ने इस एनकाउंटर में चार आतंकियों को ढेर कर दिया था। यह एनकाउंटर बुधवार को जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले के मेल्होरा इलाके में हुआ था। एनकाउंटर में सेना ने चार आतंकियों को में मार गिराया था। कश्मीर जोन पुलिस ने एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया कि 4 अज्ञात आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से हथियार, गोला-बारूद बरामद किया गया है।55 आरआर और जैनापोरा पुलिस समेत संयुक्त सुरक्षा बलों की ओर से एक इलाके को घेर लेने के बाद सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किया गया था, इसी दौरान यह एनकाउंटर शुरू हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+