जम्मू कश्मीर पुलिस ने बनिहाल कार धमाके पर किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पुलिस ने सोमवार को दावा किया है कि उसने जम्मू -श्रीनगर हाईवे पर हुए बम धमाके के पीछे की साजिश का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है जिसमे पीएचडी छात्र भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर धमाके का विफल प्रयास जैश ए मोहम्मद और इंडियन मुजाहिदीन ने किया था। इन लोगों ने यह षड़यंत्र पाकिस्तान के आतंकियों के इशारे पर रचा था। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी एमके सिन्हा ने इस बाबत पत्रकारों को यह जानकारी दी।

हमले के पीछे जैश
जिस पीएचडी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो जमात ए तलबा का सदस्य है। जमात एक तलबा जैश ए मोहम्मद की छात्र ईकाई है, जोकि युवाओं को जिहाद के लिए आगे लाने का काम करती है। सिन्हा ने बताया कि पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान कर ली गई है, इसमे पीएचडी छात्र हिलाल अहमद मंटू, वसीम उर्फ डॉक्टर, उमर शफी, आकिब शाह, शामिल है, साथ ही इसमे शाहिद वानी उर्फ वाटसन भी शामिल है।
छठा आतंकी भी गिरफ्तार
जबकि छठा आतंकी ओवैस अमीन 1 अप्रैल को गिऱफ्तार हुआ था, उसे पुलिस ने बनिहाल से गिरफ्तार किया था, जब वह सीआरपीएफ पर विफल हमले का प्रयास करने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। सिन्हा ने बताया कि एनआईए इस मामले को अपने हाथ में लेगी और इसकी आगे की जांच करेगी। हालांकि उन्होंने दावा किया है कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस मामले को पूरी तरह से सुलझा लिया है। इस कार धमाके को अंजाम देने के लिए दो हिजबुल के आतंकी शामिल थे।
पाकिस्तानी आतंकी का हाथ
आईजी ने बताया कि साउथ कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी मुन्ना बिहारी स्थानी जैश आतंकी शाहजहां के साथ मिलकर काम करता है और वही इस पूरे धमाके का मास्टरमाइंड है। हालांकि उन्होंने इस घटना का 14 फरवरी को पुलवामा घटना से किसी भी तरह का लिंक होने से इनकार किया है। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि जिस आतंकी ने इस धमाके को अंजाम दिया था वह कौन है।












Click it and Unblock the Notifications