J&K: किश्तवाड़ में पुलिस ने हिजबुल के 2 आतंकी किए गिरफ्तार
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को किश्तवाड़ इलाके में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आतंकवादी और एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं। इस बीच पुलिस दूसरे आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी मॉड्यूल को तोड़ने के लिए कई दिनों से काम कर रही थी। गिरफ्तार आतंकवादी और ओवर ग्राउंड वर्कर की पहचान रमीज अहमद वानी और नसीर अहमद गनी के रूप में हुए है।
पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां, देश के खिलाफ साजिश रचने जैसी धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications