क्या पीडीपी-कांग्रेस में होगा गठबंधन? मुफ्ती ने राहुल गांधी से की मुलाकात
नई दिल्ली। डैमेज कंट्रोल में पहुंची महबूबा मुफ्ती की पार्टी अब घाटी में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का हाथ थाम सकती है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मु्फ्ती ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद अब यह अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों ही पार्टियां घाटी में सरकार बनाने के लिए आगे आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य नई दिल्ली में गठबंधन को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। बीजेपी ने गठबंधन तोड़ने के बाद पिछले माह 19 जून को महबूबा मुफ्ती ने इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि, गुलाम नबी आजाद और जेकेपीसीसी प्रमुख जीए मीर समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पीडीपी के साथ हाथ मिलाने को लेकर किसी भी कदम से इंकार कर दिया है। वहीं, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा है।
वहीं, यह भी अटकले लगाई जा रही है कि अगर मुफ्ती कांग्रेस से हाथ मिलाती है, तो पीडीपी से कुछ विधायक भी नाराज हो सकते हैं। साथ में यह कहा जा रहा है कि मुफ्ती अपनी साख को वापस बनाने के लिए घाटी में सरकार बनाने के लिए आतुर है।












Click it and Unblock the Notifications