जम्मू कश्मीर: बांदीपुरा में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया, 1 जवान शहीद
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के जंगलों में सेना और आतंकियों के बीच मुठेभेड़ में सेना के एक जवान के शहीद होने की खबर है। वहीं, इस मुठभेड़ में दो आंतकियों को ढेर कर दिया गया। पनार के जंगलों में सेना पिछले छह दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रही है।

सामाचार एजेंसी के मुताबिक, सेना ने मुठभेड़ में दो आतंकियों की मारे जाने की पुष्टि कर दी है। बता दें, सेना को शनिवार देर शाम बांदीपोरा के पनार इलाके के जंगलों में आतंकियों के होने की खबर मिली थी।
सूचना मिलने के बाद 14 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस कार्रवाई में आंतकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें- 'जहरीली' हुई दिल्ली-NCR की हवा, लोगों को मॉस्क पहनने की हिदायत












Click it and Unblock the Notifications