'Jammu Kashmir Nehru की मूर्खता...' कानून मंत्री ने ये क्या कह दिया ? कांग्रेस बोली- जर्मन नेता का अनुसरण
Jammu Kashmir Nehru के कारण खामियाजा भुगत रहा है। रिजिजू के इस बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार किया है। Jammu Kashmir Nehru kiren rijiju jairam ramesh distorian
Jammu Kashmir Nehru के साथ चोली-दामन का साथ की मानिंद जुड़ा हुआ है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे की गंभीरता न समझने का आरोप लगता है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पंडित नेहरू की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा है। इस पर कांग्रेस ने रिजिजू को distorian करार दिया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कश्मीर पर चल रही बहस को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पर तंज कसते हुए जर्मनी के नेता से इनकी तुलना कर दी।

रिजिजू क्लब ऑफ डिस्टोरियंस में नवीनतम
जयराम रमेश ने रिजिजू को 'डिस्टोरियंस' क्लब का नवीनतम सदस्य करार दिया। उन्होंने कहा कि एक बीजेपी विचारक से किरेन रिजिजू के बारे में बात हुई। रिजिजू क्लब ऑफ डिस्टोरियंस में नवीनतम एंट्री हैं। बता दें कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाले लोगों को distorian कहा जाता है।

नेहरू की निंदा एक बात है, लेकिन
दरअसल, रिजिजू नेहरू और कांग्रेस का विवाद केंद्रीय मंत्री के एक लेख से शुरू हुआ। इसमें रिजिजू ने नेहरू पर जुलाई 1947 में महाराजा हरि सिंह के विलय के अनुरोध को 'अस्वीकार' करने का आरोप लगाया। विवाद की शुरुआत के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया, एक भाजपा विचारक ने उनसे कहा कि नेहरू की निंदा एक बात है, लेकिन हरि सिंह को एक नायक के रूप में बताना हैरानी के साथ स्वार्थ सिद्ध करने जैसा और नकारात्मक में भी सबसे खराब (takes the cake) है।

जयराम रमेश का दावा- हरि सिंह पर भाजपा विचारक ने ऐसा कहा
बकौल जयराम रमेश, एक भाजपा के विचारक ने उनसे कहा, अजीब बात यह है कि नेहरू को बदनाम किया जाना एक बात है, लेकिन हरि सिंह का कद ऊंचा किया जाना असहज करने वाला है (takes the cake)। ऑफिशियल ट्विटर हैंडल- @Jairam_Ramesh पर रमेश ने भाजपा विचारक का नाम लिए बिना लिखा कि उन्हें भेजे गए संदेश में लिखा गया, '...हरि सिंह का कद ऊंचा कर उन्हें ईमानदार और परोपकारी नायक बताया जाना मूर्खतापूर्ण और स्वार्थी होने (takes the cake) जैसा है।

किरेन रिजिजू नेहरू पर क्या बोले ?
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के इतिहास और नेहरू की भूमिका पर किरेन रिजिजू से पहले भी कई भाजपा नेता बयान दे चुके हैं। भाजपा बनाम कांग्रेस जैसे हालात पहले भी बने हैं। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के विलय का मुद्दा उठाया और कहा कि भारत अभी भी नेहरू की मूर्खता की कीमत चुका रहा है क्योंकि नेहरू ने हरि सिंह के विलय के अनुरोध को खारिज कर दिया और कुछ विशेष दर्जा देने पर जोर दिया।

2019 में इतिहास बदला, इंडिया फर्स्ट बनी नीति
रिजिजू ने अपने हालिया लेख में नेहरू की भूमिका दोहराई और उन्हें जम्मू कश्मीर विवाद और बहस की जड़ करार दिया। रिजिजू ने लिखा, "इन नेहरूवादी भूलों के कारण सात दशक बर्बाद हो गए और भारत ने इसकी भारी कीमत चुकाई...आखिरकार 2019 में इतिहास ने एक मोड़ लिया जब इंडिया फर्स्ट एकमात्र मार्गदर्शक सिद्धांत था।"

जर्मन नेता को फॉलो कर रही भाजपा
इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जवाब दिया, किरेन रिजिजू कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसमें वह और उनके जैसे लोग वास्तव में अच्छे हैं। झूठ बोलना, झूठ बोलना और झूठ बोलते रहना। इसके बाद आशा करना कि झूठ चिपक जाए। ये गोएबल्स (Goebbels) का पुराना फॉर्मूला है। बता दें कि जोसेफ गोएबल्स जर्मनी की राजनीति में प्रमुख नाम रहे हैं। इतिहासकार उन्हें अपने समय के मुताबिक प्रोपगैंडा करने में माहिर बताते हैं।












Click it and Unblock the Notifications