जम्मू कश्मीर: आतंकी बनने के लिए घर से हुआ था फरार, कुपवाड़ा में सेना ने धरा
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर ने सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जो अल-बदर आतंकी संगठन का आतंकी बताया जा रहा है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा जिले से हंदवाड़ा के छुटीपुरा क्रॉसिंग से आज दोपहर 2.30 बजे गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार हुए आतंकी का नाम सज्जाद अहमद दार बताया जा रहा है। आतंकी से पुलिस ने पिस्टल और ग्रेनेड बरामद किए हैं।
उत्तरी कश्मीर के डीआईजी अतुल कुमार गोयल ने कहा कि तीन अक्टूबर को यह आतंकी अपने घर से फरार हो गया था, जिसके बाद उसने अल-बदर आतंकी संगठन ज्वॉइन कर लिया था। सज्जाद जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि वह हाल ही में अल-बदर में शामिल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications