वायरल हुआ कश्मीर युवक का वीडियो, बोला- यहां स्कूल, सड़क सब बन गए, अब शराब की दुकान भी खुलवा दो मोदी सरकार

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के ऐतिहासिक फैसले के बाद एक कश्मीर युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शराब की दुकान खोले जाने की मांग कर रहा है। युवक कहा रहा है- मोदी जी यहां स्कूल बन गए, सड़कें बन गईं, अब यहां दारू की दुकान खोली जानी चाहिए। वीडियो में जमीन पर बैठा है और कुछ कह रहा है।

'अनंतनाग में एक वाइन शॉप खुलवा दो'

'अनंतनाग में एक वाइन शॉप खुलवा दो'

युवक कहा रहा है कि- 'मोदी सरकार से कहना चाहता हूं कि यहां सड़कें भी बन गईं, स्कूल भी बन गए और कॉलेज भी। अब अनंतनाग में एक वाइन शॉप खुलनी चाहिए। क्योंकि लड़कों को एक बोतल के लिए श्रीनगर जाना पड़ता है। आने-जाने में 200 से 300 रुपये लग जाते हैं। ये नाइंसाफी है, श्रीनगर के लिए वाइन शॉप, लेकिन अनंतनाग के लिए नहीं। इसलिए मैं सरकार से अपील करता हूं, मोदी जी अनंतनाग में एक वाइन शॉप खोलें. ताकि लड़कों को सहूलियत हो। यहां 250 रुपये का शराब ब्लैक में 500 में बेचा जाता है।'

दोगुने दामों पर खरीदनी पड़ रही शराब

युवक कह रहा है कि ये गलत है कि हमें शराब दोगुने दामों पर खरीदनी पड़ती है। हमारे लिए यहां शराब की दुकान खोली जानी चाहिए। सोशल मीडिया पर युवक के इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई युवक के समर्थन में ट्वीट कर रहा है तो कोई उसके विरोध में। कुछ ही घंटों में युवक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जम्मू-कश्मीर से हटाई गई धारा 370

जम्मू-कश्मीर से हटाई गई धारा 370

बता दें कि 5 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 को हटाने और जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प राज्यसभा में पेश किया थे। इसे राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दे दी। यानी मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटा दिया। अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश हो गया है जिसकी विधानसभा होगी। वहीं लद्दाख भी बिना विधानसभा का केंद्र शासित प्रदेश होगा। ऐसे में कश्मीरी पंडितों के बीच खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर कांग्रेस नेताओं ने भी किया BJP सरकार के फैसले का स्वागत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+