जम्मू कश्मीर: पुंछ के मेंढर में IED ब्लास्ट और जवान की शहादत से सेना किया इनकार
पुंछ। जम्मू कश्मीर के पुंछ में ब्लास्ट की खबरें हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित पुंछ सेक्टर के मेंढर इलाके में हुए इस ब्लास्ट पर रक्षा प्रवक्ता की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है। सेना प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि यह कोई आईईडी ब्लास्ट नहीं था। यह ट्रेनिंग से जुड़ा एक हादसा था। हादसे में किसी भी जवान के शहीद होने की खबरों से मंत्रालय ने इनकार कर दिया है। प्रवक्ता की ओर से कहा गया है एक जवान गंभीर रूप से घायल है तो वहीं कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं। पहले इसे एक आईईडी ब्लास्ट बताया जा रहा था। कहा जा रहा था कि इसमें एक जवान के शहीद हो गया है तो वहीं सात घायल हैं।













Click it and Unblock the Notifications