फिल्म 'शिकारा' पर रोक की मांग वाली याचिका जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में खारिज
नई दिल्ली। कश्मीरी पंडितों पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'शिकारा' पर रोक की मांग वाली याचिका जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। फिल्म 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' 1989 के अंत और 1990 की शुरुआत में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडित पलायन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होनी है। याचिकाकर्ता इफ्तिखार मिसगर, माजिद हैदरी और इरफान हाफिज लोन ने याचिका में आरोप लगाया था कि फिल्म कश्मीर और कश्मीरी पंडितों के बारे में गलत तथ्यों को दर्शाती है।

याचिका में क्या कहा गया था?
याचिका में कहा गया था कि फिल्म में आम कश्मीरियों को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के लिए आम कश्मीरियों को जिम्मेदार बताया गया है। याचिका में कहा गया था कि उस समय ये हादसा आम लोगों की पहुंच से परे हुआ था। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ेगा।
विधु विनोद चोपड़ा ने क्या कहा था?
याचिका पर फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने कहा था कि उनकी लीगल टीम इस मामले को देखेगी। चोपड़ा ने कहा था, 'हमें मीडिया के सूत्रों से पता चला है कि कुछ लोगों ने शिकारा की रिलीज के खिलाफ जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हमें इस बारे में और कुछ नहीं पता है, हमारे वकील हरीश साल्वे जरूरत पड़ने पर सही कदम उठाएंगे।'

'30 साल बाद बताई जाएगी कहानी'
बता दें इससे पहले विधु विनोद चोपड़ा फिलम्स के आधिकारिक पेज ने ट्वीट कर एक नया टीजर शेयर किया था। जिसके साथ उन्होंने लिखा था, '1990 में, 4,00,000 से अधिक कश्मीरी पंडितों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। 30 साल बाद आखिरकार उनकी कहानी बताई जाएगी।'
Coronavirus: चीन में दफनाने की बजाय 24 घंटे जलाए जा रहे शव, मृतकों की संख्या सुन दुनिया हैरान












Click it and Unblock the Notifications