Coronavirus: चीन में दफनाने की बजाय 24 घंटे जलाए जा रहे शव, मृतकों की संख्या सुन दुनिया हैरान

वुहान। चीन इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में हैं। यहां ये वायरस वुहान के एक सी-फूड बाजार से फैलना शुरू हुआ था। जो धीरे-धीरे चीन के बाकी हिस्सों और दुनिया के करीब 25 देशों तक जा पहुंचा है। चीन के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक मरने वालों की संख्या 636 पहुंच गई है। जबकि 31,161 लोग इससे संक्रमित हैं। ये संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है लेकिन इस संख्या पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Recommended Video

    CoronaVirus : China में 24 घंटे जलाए जा रहे शव, मृतकों की संख्या सुन दुनिया हैरान | वनइंडिया हिंदी
    बिना किसी ब्रेक के 24 घंटे शव जलाने का काम दिया गया

    बिना किसी ब्रेक के 24 घंटे शव जलाने का काम दिया गया

    इस बीच डेली मेल, डेली स्टार और कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वुहान शहर में 24 घंटे कोरोना से मरने वालों के शवों को जलाया जा रहा है। सरकार ने शवों को दफनाने और सार्वजनिक तौर पर अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी है। यहां शमशान में काम करने वाले लोगों को बिना किसी ब्रेक के 24 घंटे शव जलाने का काम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी के बाद से रोजाना 100 शवों को जलाने के लिए यहां भेजा जा रहा है। इससे माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या सरकारी आंकड़ों से कहीं अधिक है।

    तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं

    तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं

    शवों को जलाए जाने का दावा करने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। इनमें एक तस्वीर में वुहान शहर का आसामान धुंए से ढंका दिख रहा है। वहीं कुछ तस्वीरें सैटेलाइट से ली गई हैं। इनसे भी इस बात की पुष्टि हो रही है कि चीन शवों को जला रहा है। वुहान के इस शमशान में काम करने वाले एक कर्मचारी का कहना है कि उन्हें बिना किसी ब्रेक के लगातार शवों को जलवाया जा रहा है। हालांकि इन लोगों को खास तरह के कपड़े पहनाए गए हैं, ताकि वह शवों के निपटान के दौरान खुद को सुरक्षित रख सकें। ये कर्मचारी अपने घर भी नहीं जा पा रहे हैं। इनमें कुछ कर्मी अस्पताल से निजी घरों तक शवों को पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं।

    कर्मचारियों का खाना-पीना तक मुश्किल

    कर्मचारियों का खाना-पीना तक मुश्किल

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोजोना करीब 100 शव लाए जा रहे हैं, वह वुहान के तीन मुख्य अस्पतालों, कुछ छोटे अस्पतालों और कुछ निजी घरों से लाए जा रहे हैं। ये हाल केवल एक शमशान का नहीं है, बल्कि सभी का है। यहां काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी का कहना है, 'हमें जो सूट दिए गए हैं, उनकी वजह से हम ना खाना खा पा रहे हैं और ना ही पानी पी पा रहे हैं। जब भी हमें कुछ खाना-पीना हो या फिर बाथरूम जाना हो, तो सूट उतारना पड़ता है। उपयोग किए जाने के बाद सुरक्षात्मक सूट को दोबारा नहीं पहना जा सकता है।'

    शवों को अस्पताल से सीधा शमशान लाया जा रहा है

    शवों को अस्पताल से सीधा शमशान लाया जा रहा है

    हैरान करने वाली बात ये भी है कि जिनके शवों को जलाया जा रहा है, उनके परिजन उन्हें आखिरी बार भी नहीं देख पा रहे। यही वजह है कि शवों को अस्पताल से सीधा शमशान लाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अन्य देशों में बीमारी को फैलता देख वैश्विक आपातकाल घोषित कर दिया है। कई देशों की सरकार ने चीन से अपने नागरिकों को निकाल लिया है और चीन से आने और जाने वाली उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है। हालांकि डब्लूएचओ ने इसे अभी तक महामारी घोषित नहीं किया है।

     50 मिलियन से अधिक लोग अपने ही घरों में कैद

    50 मिलियन से अधिक लोग अपने ही घरों में कैद

    माना जा रहा है कि ये बीमारी दिसंबर माह में वुहान के एक बाजार से फैलनी शुरू हुई थी। जहां जानवरों का मीट बेचा जाता है। क्योंकि लोग जनवरी में नए साल पर काफी ट्रेवल कर रहे थे, तो बीमारी फैलती चली गई। चीन वायरस को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है, जिसकी दुनिया के बाकी देश सराहना भी कर रहे हैं। इसी के तहत हुबेई प्रांत के लगभग 50 मिलियन से अधिक लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। इनसे बाहर निकलने को साफ मान किया गया है। बता दें वुहान शहर चीन के हुबेई प्रांत में ही स्थित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+