Jammu Kashmir Haryana Chunav Result: गलत साबित हुआ Exit Poll! हरियाणा में BJP सरकार, J&K में कौन?

Jammu Kashmir Haryana Result in Hindi: जम्मू और कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती का काम हो गया है। रुझानों की शुरुआत से ही दोनों ही जगहों पर ज्यादातर एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां सही साबित होती दिख रही थीं, लेकिन मतगणना का काम आगे बढ़ने के साथ ही लगने लगा कि एक बार फिर ये भविष्यवाणियां गलत होने लगीं और आखिरकार सारी भविष्यवाणियां धाराशाही हो गईं।

शुरू में हरियाणा में कांग्रेस अपने दम पर बड़ी बहुमत की सरकार बनाती नजर आ रही थी, लेकिन फिर बीजेपी ने बाजी पलटनी शुरू कर दी। वहीं जम्मू और कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा की संभावनाओं के बीच भी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन काफी निकल गई और अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली है।

Jammu kashmir haryana chunav result

जम्मू कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन काफी आगे
इस समय जम्मू और कश्मीर और हरियाणा विधानसभाओं की 90-90 सीटों के लिए मतगणना हुई है। जम्मू कश्मीर विधानसभा की सभी 90 सीटों में से फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन जादुई आंकड़े से काफी आगे निकल गई है। जबकि, बीजेपी दूसरे नंबर पर और उससे काफी पीछे है।

इसे भी पढ़ें- Jammu Kashmir Chunav Result: अंतिम नतीजों से पहले ही श्रीनगर में क्यों मचा है सियासी हाहाकार?

नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को इतनी सीटें मिली हैं कि अगर 5 एमएलए को उपराज्यपाल मनोनीत भी करें तो भी वह नए जादुई आंकड़े 48 को पार कर चुकी है। गठबंधन को कुल 49 सीटें मिली हैं।

अन्य पार्टियां और निर्दलियों ने भी वहां शुरू में अपनी ताकत दिखाई तो पीडीपी भी लोकसभा चुनावों के मुकाबले कुछ सीटों पर वापसी करती नजर आई।

अंतिम नतीजों अनुसार जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 49, बीजेपी को 29, पीडीपी को 3 और अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को 8 सीटें मिल सकती हैं। एक सीट आप को मिली है।

हरियाणा में कांग्रेस का टूट गया सपना
वहीं हरियाणा में कांग्रेस एक दशक बाद सत्ता में वापसी की उम्मद कर रही थी। वहां पार्टी 90 सीटों में से शुरू में 55 से भी ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में बीजेपी ने बाजी पलटनी शुरू कर दी। पार्टी को वहां 48 सीटों पर जीत मिली है, जो अबतक में सबसे अधिक है।

वहीं आम आदमी पार्टी और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी का खाता भी खुला। जबकि आईएनएलडी ने 2 सीटें जीती है।

सही नहीं साबित हुए एग्जिट पोल
विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में जम्मू और कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को कम से कम 35 और अधिकतम 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। वहीं बीजेपी को 25 से लेकर 34 सीटें मिलने तक की भविष्यवाणी की गई था। पीडीपी के लिए 4 से 12 सीटों का अनुमान जताया गया था। वहीं छोटे दलों और निर्दलियो को 6 से लेकर 23 सीटें मिलने तक की संभावना जताई गई थी।

जहां तक हरियाणा की बात है तो यहां सभी एग्जिट पोल ने कांग्रेस को बहुमत दिखाया था। इसमें सबसे कम 44 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी, वहीं ज्यादा से ज्यादा 65 सीटें मिलने तक की भविष्यवाणी की गई थी।

इनके अलावा आईएनएलडी-बीएसपी गठबंधन को 1 से लेकर 6, और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी गठबंधन समेत अन्य को शून्य से लेकर अधिकतम 16 सीटें मिलने की संभावना जाहिर की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+