जम्मू-कश्मीर: लाल चौक के नजदीक CRPF पार्टी पर ग्रेनेड से हमला, 2 जवान,3 स्थानीय लोग घायल

जम्मू-कश्मीर: लाल चौक के नजदीक CRPF पार्टी पर ग्रेनेड से हमला, 2 जवान समेत 3 लोग घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में लालचौक के नजदीक सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया गया। लाल चौक के पलादियुम लाने के पास हुआ है। हमले के बाद इस क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। इस हमले में 2 जवान समेत तीन लोग घायल हो गए।

 Jammu and Kashmir: A grenade attack on CRPF party has occurred near Palladium lane at Lal Chowk, Srinagar. The area has been cordoned off

आतंकवादियों ने CRPF की एक पार्टी को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। हमले में सीआरपीएफ के 3 जवानों, जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान और 3 स्थानीन लोग घायल हो गए। धमाके से लाल चौक में खड़ी कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि खूफिया एजेंसियों ने पहले ही अलर्ट जारी किया था, जिसके मुताबिक आतंकी, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के डिप्लॉयमेन्ट और उनके आने जाने के रास्ते पर IED से हमला कर सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया था। बीती रात से कुलगाम के केल्लम गांव में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद सेना से सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद सेना के जवानों ने पूरे गांव को चारों ओर से घेर लिया और खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घरों में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही, जिसके बाद सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया। जिन पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, उनकी पहचान हो गई है। उनकी पहचान वसीम अहमद राथर, अकीब नजीर मीर, परवेज अहमद भट, इदरीस अहमद भट और जाहिद अहमद पारे के तौर पर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+