जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के जहांगीर चौक में आतंकी हमला, एक की मौत

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के जहांगीर चौक में ग्रनेड से हमला, एक जख्मी

श्रीनगर। श्रीनगर के जहांगीर चौक में गुरुवार शाम को आतंकी हमला हुआ है। ग्रेनेड से हुए इस हमले में एक नागरिक की जान चली गई जबकि 17 घायल हुए हैं। घायलों में एक पुलिसकर्मी भी है। इस हमले में वहां खड़े वाहन भी टूट गए हैं, कई वाहनों के शीशे चटके हैं। श्रीनगर के एसएसपी ने बताया है कि कुछ आतंकियों ने अशांति फैलाने के इरादे से ग्रेनेड हमला किया। एसएसपी ने बताया है कि ये बड़े हमले की फिराक में थे लेकिन ग्रेनेड उनके पास ही फट गया और वो खुद भी इसमें घायल हो गए।

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के जहांगीर चौक में ग्रनेड से हमला, एक जख्मी

इस हमले में एक नागरिक की मौत और 17 के घायल होने की खबर है। श्रीनगर के जिस जहांगीर चौक पर ये हमला हुआ, वहां अमूमन काफी भीड़ रहती है, ऐसे में अगर हमलावर अपने मकसद में कामयाब रहते को इस हमले में और भी ज्यादा नुकसान भी हो सकता था। एसएसपी ने बताया है कि ग्रेनेड आतंकियों के हाथ में ही फट गया।

आपको बता दें कि कश्मीर में बीते काफी समय से हालात खराब हैं। बीते हफ्ते भी घाटी में आतंकी हमले हुए थे, सोमवार को भी आतंकी हमला हुआ था। एक तरफ पाकिस्तान सीमापार से गोलीबारी कर रहा है तो दूसरी तरफ आतंकी भी लगातार हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान गोलीबारी की आड़ में आतंकियों को सीमापार से भारत भेजता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+